प्रज्ञा के समर्थन में शाह भोपाल में बुधवार को रोडशो करेंगे

indexभोपाल, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को यहां भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में रोडशो करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शाह बुधवार को उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में शाम 4.30 बजे उज्जैन जिले के खाचरोद में पुलिस परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के पश्चात शाह भोपाल पहुंचकर शाम छह बजे भोपाल संसदीय क्षेत्र की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में उत्तर विधानसभा में भवानी चौक से नादरा तक रोडशो करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष शाह के रोडशो को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में सिलसिलेवार भोपाल जिले के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठकें संपन्न हुईं। पार्टी उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रभात झा, महामंत्री अनिल जैन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित प्रमुख नेताओं ने शाह के रोडशो की तैयारियों को लेकर व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493