भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा, मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे : शाह

 

lr2lk4v8_amit-shah_625x300_11_April_19नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी।

शाह ने यह बात यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कही। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे।

शाह ने कहा, “23 मई को चुनाव नतीजों के आने के बाद भाजपा के पास सरकार गठन के लिए पूर्ण बहुमत होगा। राजग सरकार का गठन करेगा। चुनाव पूर्व गठबंधन के सहयोगी सरकार में होंगे और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होंगे। किसी तरह के भ्रम का कोई सवाल ही नहीं है।”

उन्होंने कहा कि अगर कोई और पार्टी भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सरकार में शामिल होना चाहेगी तो उसका स्वागत किया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “हम पूर्वोत्तर में (चुनाव में) अच्छा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में बहुत अच्छा कर रहे हैं। ओडिशा में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा होगा और दक्षिण में भी सभी राज्यों में हमारी सीटें बढ़ेंगी। हम महाराष्ट्र में भी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

शाह ने कहा कि उनकी पार्टी ने 16 जनवरी से चुनाव अभियान शुरू किया और लक्ष्य उन 120 सीटों को जीतने का बनाया जिन पर पिछली बार जीत नहीं मिली थी। हमें पूरा विश्वास है कि हमें अच्छे नतीजे मिलेंगे।

शाह ने कहा कि मोदी ने ‘एक विस्तृत और सकारात्मक’ अभियान का नेतृत्व किया और देश के हर हिस्से में जाने की कोशिश की। उन्होंने कुल 142 चुनावी रैलियां कीं और कई जगहों पर रोडशो किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493