अमित शाह ने राज्यपाल से कश्मीर के हालात जाने

indexअमित शाह ने गृहमंत्री पद संभालते ही अपने कार्यकाल के पहले ही दिन जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मिलने के लिए बुलाया है। बैठक के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा मैंने उन्हें राज्य में जमीनी हालात, विकास और परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान दोनों के बीच अमरनाथ यात्रा को लेकर भी बातचीत हुई। इसे लेकर उन्होंने कहा ‘हम अमरनाथ यात्रा के लिए तैयार हैं, लोगों के सहयोग से यह पिछले साल की तरह इस बार भी सफल होगा।’

अमित शाह ने आज देश के नए गृह मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उनके साथ गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे। गृह मंत्रालय पहुंचने पर अफसरों ने शाह का स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने ट्वीट किया ‘आज भारत के गृह मंत्री के रूप में पदभार संभाला।

मुझ पर विश्वास प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। देश की सुरक्षा और देशवासियों का कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, मोदी जी के नेतृत्व मैं इसको पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास करूंगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493