मप्र : कांग्रेस विधायकों को होटल में नजरबन्द रखने की तैयारी

imagesभोपाल, 10 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शनिवार को होने वाले मतदान से पहले शुक्रवार को रात को भारी गहमा गहमी का दौर चलता रहा। कांग्रेस तो अपने विधायकों को अज्ञात स्थान पर ले जाने की तैयारी में रही, वहीं भाजपा विधायकों की बैठक चलती रही।

एक सीट को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार विवेक तन्खा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विनोद गोटिया के बीच मुकाबला है। भाजपा के पास दो सीटें जीतने के लिए पर्याप्त विधायक हैं, मगर निर्दलीय उम्मीदवार को जिताने के लिए उसे दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बावजूद आठ विधायकों की जरूरत है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के आवास पर शुक्रवार की रात को कांग्रेस विधायकों के भोज का आयोजन किया गया। देर रात को यहां दो वोल्वो बसों के पहुंचने से विधायकों को अज्ञात स्थान पर ले जाने की चर्चाएं रहीं। कांग्रेस के विधायकों ने इस बात का दावा किया है कि कांग्रेस के सभी विधायक रात में एक साथ रहेंगे, मगर कहां यह कोई नहीं बता रहा है और मतदान करने एक साथ विधानसभा पहुंचेंगे।

कांग्रेस विधायक मुकेश नायक का कहना है कि सुबह सभी विधायक बस से एक साथ विधानसभा मतदान करने के लिए जाएंगे। वहीं भाजपा विधायकों की बैठक भी देर रात तक चलती रही।

ताजा खबर आने तक विधायक जिनकी संख्या 40 है को होटल निर्मल रेसीडेंसी ले जाया गया है.इनके साथ सांसद कमलनाथ भी मौजूद हैं .

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493