नई दिल्ली, 16 जून । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में 21 जून के बाद फेरबदल के आसार हैं। जानकार सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मंत्रिमंडल में विधानसभा चुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब से कुछ और सांसदों को शामिल किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है।
उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ, सत्यपाल सिंह और साध्वी सावित्री बाई फुले को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावना है।
पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू, असम से रामेश्वर तेली, उत्तराखंड से भगत सिंह कोश्यारी और अजय तमता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
सूत्र बतातो हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान से भी कुछ और सांसद केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath