इंदौर-मप्र लोक सेवा आयोग ने कापियों पर विशेष चिन्ह बना कर अपनी पहचान निधारित करने के आरोप में छह उम्मीदवारों की साक्षात्कार की उम्मीदवारी निरस्त कर दी है.निरस्त उम्मीदवारों द्वारा जबलपुर उच्चन्यायालय एवं उसकी इंदौर एवं ग्वालियर खंडपीठों में याचिका लगाने के कारण लोक सेवा आयोग ने इन उम्मीदवारों को प्रावधिक रूप में साक्षात्कार में शामिल करने का मौक़ा दिया है.
आदेश में कहा गया है की उपरोक्त छह लोगों की कापियों की जांच में ऐसे चिन्ह पाए गए जो प्रदर्शित करते हैं की उन्होंने विशेष पहचान प्रदर्शित की है.
अन्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार 1 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित किये गए हैं.इसकी लिखित परीक्षा 2012 में आयोजित की गयी थी.
dharmpath.com dharmpath