Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

पेरिस ओलंपिक -भारतीय हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को हरा दिया। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम अब सेमी फाइनल में पहुंच गई है।

 

 

भारत और ब्रिटेन के बीच मेंस हॉकी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। ऐसे में विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। शूट आउट में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराया।

फुलटाइम मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। शूटआउट में भारत ने लगातार 4 गोल किए। ब्रिटेन की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई। भारतीय गोलकीपर श्रीजेस जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 2 गोल बचाए।

भारत की ओर से 2 गोल बचाने वाले पीआर श्रीजेश अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। 36 साल इस अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कुछ दिन पहले कहा था- ‘पेरिस ओलिंपिक उनका आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा।

इससे पहले अपने ग्रुप चरण में भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी। आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया था। ओलंपिक में 52 साल के बाद भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा पाने में सफल रही थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 से जीत हासिल की थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493