NIA Raids PFI: एनआईए और देश की दूसरी एजेंसियों ने एक बार फिर से आठ राज्यों में पीएफआई के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. आठ राज्यों में छापेमारी के दौरान 170 से अधिक पीएफआई के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है. बता दें कि जिन राज्यों में छापेमारी की जा रही है उनमें दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत कई नाम शामिल हैं.दिल्ली के जामिया में धारा 144 लागू की गई है. दिल्ली से पुलिस ने करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया है.शाहीन बाग, जामिया समेत कई इलाकों में छापेमारी की गई है.
dharmpath.com dharmpath