indore:दिग्विजय सिंह के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत के 5S मंत्र

संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य और सकारात्मक सोच ये 5S फार्मूला जो दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया है,लेकिन कांग्रेस में मौजूद गुटबाजी इस फार्मूले पर कितनी सफल होती है इसमें संदेह है,दिग्विजय सिंह कांग्रेस के पुराने नेता हैं और इसमें भी कोई शक नहीं की उन्हें मानने वाले कार्यकर्ता मप्र कांग्रेस में अधिक है.

भोपाल-मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों खास मिशन पर हैं। वे इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में ऐसी सीटों पर फोकस कर रहे हैं, जो बीजेपी के गढ़ माने जाते हैं। इंदौर नंबर दो और चार ऐसी ही दो सीटें हैं। दिग्विजय ने इन दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत के लिए टिकट के दावेदारों और कार्यकर्ताओं को 5S फार्मूला दिया है।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इंदौर की दो और चार नंबर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत के लिए 5S फॉर्म्यूला दिया है। ये दोनों सीटें बीजेपी का गढ़ मानी जाती हैं। मंगलवार को दिग्गी ने इन दोनों क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें जीत का मंत्र दिया।

 

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493