असम में पटरी से उतरी मालगाड़ी

Goods Train Derailed: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे के बाद बुधवार को असम में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है. हादसा असम में सिंगरा रेलवे स्टेशन (Singra Railway Station) के पास हुआ. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी पर कोयला लदा हुआ था. फिलहाल किसे के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. मालूम हो कि ओडिशा के बालासोर जिले में 2 जून की शाम हुए भीषण रेल हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत हो गई और 1200 से ज्यादा घायल हैं. मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने बताया था कि शुरुआती जांच से ऐसा सामने आया है कि सिस्टम में ‘जानबूझकर छेड़छाड़’ की गई थी. इस वजह से ही किसी पेशेवर जांच एजेंसी से छानबीन कराने की जरूरत हुई.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493