कैथोलिक चर्चों में मदर मेरी के जन्मोत्सव की तैयारियां नौरोजी प्रार्थना के साथ शुरू

स्वास्थ्य की माता वेलांकन्नी के पर्व की तैयारी के फलस्वरूप इंफेंट जीजस चर्च के पूर्व फादर लैंसी फर्नांडिस की अगुवाई में नोवेना के एक दिन पूर्व सायं 6.15 बजे ध्वजारोहण के साथ इसे आरंभ किया गया। इस अवसर पर चर्च के फादर जॉन बेनिटो, फादर सुरेश खलखो सहित सैकडों भक्तजन उपस्थित हुए। मंगलवार से शुरू होकर यह उत्सव अगले नौ दिन तक चलेगा, एवं इसका समापन दसवे दिन स्वास्थ्य की माता मरियम के जन्मोत्सव के पर्व के दिन 8 सितंबर को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जायेगा।

नोवेना और पर्व कि दिन तक रोज विभिन्न पुरोहितगण चर्च में प्रार्थना की अगुवाई करेंगे। इस दौरान चर्च की आकर्षक साज सज्जा की जाती है। साथ ही माता मरियम की झांकी को रोजाना सजाया जाता है। प्रत्येक दिन चर्च के सदस्य परिवारों द्वारा भक्तो को प्रसाद वितरण भी किया जाता है।
यह नौरोजी प्रार्थना और पर्व को मनाने की परंपरा बहुत समय से है। यह माना जाता है कि मदर मैरी ने 17वीं सदी में बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफानों से घिरे पुर्तगाल के नाविकों को दर्षन दिया था और उन्हें दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के वेलांकनी गाँव में सुरक्षित पहुँचा दिया था। कृतज्ञता स्वरूप नाविकों ने वेलांकनी के समुद्री तट पर मदर मैरी के सम्मान में एक छोटा सा ग्रोटो बनाया। तभी से माता के बहुत से चमत्कारों को लोगों ने अनुभव किये है। सभी क्षेत्रों के लाखों लोग विभिन्न निजी मनोकामनाओं के साथ मां की कृपा प्राप्त करने के लिए वेलांकनी में आते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493