Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » पंजाब पुलिस ने रातभर की अमृतपाल की तलाश, नहीं मिला सुराग

पंजाब पुलिस ने रातभर की अमृतपाल की तलाश, नहीं मिला सुराग

March 19, 2023 8:01 pm by: Category: भारत Comments Off on पंजाब पुलिस ने रातभर की अमृतपाल की तलाश, नहीं मिला सुराग A+ / A-

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पूरी रात खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह की तलाश की है। आज (रविवार) भी उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। अमृतपाल तीन बार पुलिस को चकमा दे चुका है। उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

पुलिस अब तक उसके 78 साथियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने रातभर जालंधर जिले के गांव सरी और अमृतसर जिले के गांव जल्लूखेड़ा को घेरे रखा। आशंका है अमृतपाल इन्हीं गावों में छिपा हो सकता है। पंजाब पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों ने इन गांवों में डेरा डाले है।

इस बीच पुलिस ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज दोपहर 12 बजे के बाद बैठक बुलाई है। राज्य में इंटरनेट सेवा की निलंबन अवधि के बारे में भी इस बैठक में फैसला लिया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने रातभर की अमृतपाल की तलाश, नहीं मिला सुराग Reviewed by on . चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पूरी रात खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह की तलाश की है। आज (रविवार) भी उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उसका कोई सुराग चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पूरी रात खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह की तलाश की है। आज (रविवार) भी उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उसका कोई सुराग Rating: 0
scroll to top