सेना के कुत्तों की तस्वीर टवीट करने पर ट्रोल हुए राहुल गाँधी

20-06-2019_06_46_58rahulराहुल ने शाम 4 बजे के लगभग दो तस्वीरें ट्वीट कीं जिनमें सेना के जवान और आर्मी यूनिट के कुत्ते एक साथ योग करते नज़र आ रहे हैं.

राहुल ने ये तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट कीं और साथ में कैप्शन लिखा- New India

उनका ये ट्वीट आते ही लोगों ने इस पर धड़ाधड़ प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं और ट्विटर पर #Dogs ट्रेंड करने लगा.

ट्वीट करने के एक घंटे के भीतर ही इसके 1,800 रिट्वीट्स हो गए.

कई लोगों को तो ये समझ ही नहीं आया कि इस ट्वीट के जरिए राहुल कहना क्या चाहते हैं तो कुछ को ये ‘भद्दा’ और ‘ग़ैरज़रूरी’ लगा. कुछ लोगों ने इसे भारतीय सेना का अपमान भी बताया.

कइयों को ये समझ नहीं आया कि इन तस्वीरों के साथ New India लिखने का क्या तुक है?

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493