सांसद न रहने के बाद राहुल गांधी की वायनाड में हुंकार:चाहे जेल में डाल दें, सवाल पूछता रहूंगा

वायनाड : सांसदी जाने के बाद पहली बार केरल के वायनाड पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जोरदार स्वागत किया गया. यूडीएफ नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोग केरल के कलपेट्टा में राहुल के स्वागत के लिए उमड़ पड़े. राहुल यहां अपनी बहन प्रियंका के साथ पहुंचे थे. रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चाहे जेल में डाल दें लेकिन सवाल पूछता रहूंगा. उन्होंने कहा कि सांसद तो बस एक टैग है. यह एक पद है इसलिए BJP टैग हटा सकती है, वे पद ले सकते हैं, वे घर ले सकते हैं और वे मुझे जेल में भी डाल सकते हैं, लेकिन वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकते हैं.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, उन्हें लगता है कि वे मेरे घर पुलिस भेजकर मुझे डराएंगे, लेकिन मैं वास्तव में खुश था कि उन्होंने मेरा घर ले लिया. आप मेरा घर 50 बार ले लो मुझे कोई परवाह नहीं है. मैं तब भी देश और वायनाड के लोगों के मुद्दे उठाता रहूंगा. राहुल ने कहा कि मैंने संसद में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) से पूछा कि आप अडानी के साथ अपने संबंध के बारे में बताएं…मैंने पूछा कि आपका अडानी के साथ क्या संबंध हैं? लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका जवाब नहीं दिया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493