नई दिल्ली-मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ धरने पर बैठे थे.मंगलवार देर शाम पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को हटा दिया है.राहुल गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस किंग्सवे कैंप पहुंची है.कांग्रेस ने राहुल गांधी को ‘जबरन’ ले जाती पुलिस का वीडियो डालते हुए एक्स पर लिखा है, ‘सब याद रखा जाएगा.’
इससे पहले कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया, “मोदी-शाह ने आकाशवाणी भवन में पुलिस भेज दी है, जो जबरन नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी और सांसदों को उठा रही है. मोदी पुलिसिया दमन के बल पर आवाज दबाना चाहते हैं, लेकिन याद रखें- अब ये हुंकार दबने वाली नहीं है, गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा.”
चुनाव आयोग तक मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा क़रीब 9 घंटों तक आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे रहे.
dharmpath.com dharmpath