Rakesh Tikait news किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. किसान नेता टिकैत को रविवार को पुलिस ने बेरोजगारी के खिलाफ जंतर मंतर पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में भाग लेने जाते समय हिरासत (Rakesh Tikait Detained) में लिया. उधर, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि टिकैत को गाजीपुर में उस समय रोका गया जब वह जंतर-मंतर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि हिरासत में लेने के बाद उन्हें मधु विहार पुलिस थाने ले जाया गया. उधर, भारतीय किसान संघ (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के एक प्रमुख चेहरे टिकैत ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस केंद्र के इशारे पर काम कर रही है.
dharmpath.com dharmpath