SC-ST आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद

नई दिल्ली। एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर बुलाए गए भारत बंद का यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान समेत कई राज्यों में असर देखने को मिल रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
बिहार में बंद का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी प्रशासन अलर्ट पर है।

 

 

बिहार के पटना, आरा और दरभंगा में ट्रेनें रोकी गईं। रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन हो रहा है। पटना और पूर्णिया में भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नवादा से लेकर अरवल तक बाजारें बंद हैं और एनएच को जाम कर दिया गया है। जहानाबाद, सहरसा और पूर्णिया में भी हाईवे जाम है।

भारत बंद का झारखंड की राजधानी रांची में भी असर दिख रहा है। रांची के शहरी क्षेत्र के साथ-साथ रिंग रोड के इलाके में बंद समर्थक सुबह नौ बजे से उतरे गए और सड़कों को ब्लॉक कर दिया। शहर में आगजनी भी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493