नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान,बिधूड़ी के बयान पर मचे बवाल के बीच Danish Ali से मिले Rahul Gandhi

new delhi:भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के बसपा सांसद दानिश अली (BSP MP Danish Ali) को लेकर संसद में दिये बयान पर बवाल मचा हुआ है. बिधूड़ी के बयान पर मचे सिसायी घमासान के बीच राहुल गांधी शुक्रवार शाम BSP सांसद के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और एकजुटता दिखाई. मुलाकात के बाद पत्रकारों ने जब उनसे इसे लेकर सवाल किया तो राहुल गांधी ने कहा, ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान.’ मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. राहुल गांधी शुक्रवार शाम दानिश अली के आवास पर पहुंचे और उन्हें गले लगाया. उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी थे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493