नई दिल्ली – दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया चल रही है. इसी दौरान कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के नाम उन लोगों की सूची में सामने आए हैं, जिन्हें चुनाव अधिकारियों ने नोटिस भेजे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, चुनाव आयुक्त एसएस संधू, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और विदेश सचिव विक्रम मिस्री और पूर्व सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी जैसे नाम शामिल हैं. आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी और जयशंकर की पत्नी केएस जयशंकर का नाम भी सूची में बताया गया है.
चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया का मकसद वोटर रिकॉर्ड की जानकारी को जांचना और जरूरी सुधार करना है. इस दौरान कुछ मतदाताओं के मौजूदा विवरण का पुराने SIR रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पाया. कुछ मामलों में नाम की स्पेलिंग में अंतर जैसी गड़बड़ियां भी सामने आई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त एसएस संधू को नाम की स्पेलिंग में अंतर के कारण नोटिस मिला. वहीं कपिल सिब्बल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के नाम पुराने SIR रिकॉर्ड से मेल नहीं खाने की वजह से नोटिस दिए जाने की बात सामने आई है.
dharmpath.com dharmpath