जयपुर:राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में हलचल है. गोगामेड़ी के साथ-साथ उनके बॉडीगार्ड को भी गोलियां मारी गईं थी. सूत्रों के मुताबिक, शूटर्स ने गोगोमेड़ी के घर तक पहुंचने के लिए नवीन सिंह शेखावत का इस्तेमाल किया था.नवीन सिंह शेखावत काफी लंबे समय से गोगोमेड़ी का परिचित था. नवीन का अक्सर गोगामेड़ी के घर पर था आना-जाना. इसी बात का फायदा उठाकर दोनों शूटर्स गोगामेड़ी तक पहुंचे. पहली गोली गोगामेड़ी को मारने के बाद उन्होंने दूसरी गोली नवीन को मारी.
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या से राजस्थान के लोगों में उबाल है. सनसनीखेज तरीके से गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद राजस्थान में न सिर्फ आम लोग सहम गए हैं, बल्कि पुलिस महकमे में भी हड़कंप है. करणी सेना ने राजस्थान में बंद का ऐलान किया है. करणी सेना ने कहा कि हत्या के विरोध में जयपुर में आज बुधवार को बाज़ार बंद रहेंगे. व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया है.
dharmpath.com dharmpath