मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों में आ गई कांग्रेस की कमान

नई दिल्ली। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पार्टी की बागड़ोर संभाल ली। कांग्रेस मुख्यालय में हुए खड़के के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस की बागडोर 24 साल बाद गैर गांधी परिवार के हाथों में गई है।

शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को मंच पर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि खड़गे के कमान संभालने पर वह राहत महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी खड़गे संभालेंगे। उन्होंने खड़गे को बधाई भी दी।

उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण से पहले सुबह खड़के राजघाट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह पंडित जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी, जगजीवन राम और इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने उनके समाधि स्थलों पर गए। पिछले दिनों अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने शशि थरूर को हराकर भारी मतों से जीत हासिल की थी।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493