नई दिल्ली-TMC के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह संसद से भाग रही है, इसलिए वह मानसून सेशन को छोटा करना चाहती है. ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘संसद मार्ग पर चर्चा यह है कि सरकार मानसून सत्र को छोटा करने और इसे 12 अगस्त के बजाय आठ अगस्त को खत्म करने की इच्छुक है. ये गलत बात है. राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता ने सवाल किया कि मोदी सरकार संसद से क्यों भाग रही है? उन्होंने कहा कि पिछले साल भी सरकार ने कोविड महामारी सहित विभिन्न कारणों से तीनों सत्रों की अवधि में कटौती की थी. इस साल भी बजट सत्र में कटौती की गई थी.
dharmpath.com dharmpath