UG NEET-2026 में 2 लाख की एग्जिट पेनल्टी विद्यार्थियों के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर UG NEET-2026 के विद्यार्थियों से एग्जिट पेनल्टी वापस लेने का अनुरोध किया है। पटवारी ने कहा कि MBBS काउंसलिंग में विद्यार्थियों पर आवंटित सीट छोड़ने के लिए लगाई गई रुपए 2 लाख की एग्जिट पेनल्टी अत्यंत गंभीर और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने इसे हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।

जीतू पटवारी ने कहा कि 3 सितंबर 2026 के राउंड-2 नोटिस में लगाया गया यह प्रावधान 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित Rule Book के पेज 8, क्रमांक 15 में दिए गए नियम के विपरीत है। Rule Book में राउंड-2 तक आवंटित सीट छोड़ने पर केवल प्रवेश शुल्क देय बताया गया था। विद्यार्थियों ने इसी नियम पुस्तिका के आधार पर काउंसलिंग में भाग लिया था।

उन्होंने कहा कि मामला इसलिए और गंभीर है क्योंकि ऑल इंडिया MCC तथा अन्य राज्यों की काउंसलिंग प्रक्रिया अभी जारी थी। MCC का राउंड-2 allotment 11 सितंबर को होना था, जबकि मध्यप्रदेश DME ने Free Exit की अंतिम तिथि 3-4 सितंबर रख दी। ऐसे में विद्यार्थी MCC के परिणाम और अपग्रेडेशन की संभावना जाने बिना ही अपनी आवंटित सीट छोड़ने या बनाए रखने का अंतिम निर्णय लेने के लिए मजबूर हुए।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493