UGC NET 2026 जून का रजिस्ट्रेशन शुरू

नई दिल्ली-UGC ने इस साल से सांख्यिकी (Statistics) को एक नए सब्जेक्ट के रूप में शामिल किया है. 18 अप्रैल 2026 को हुई आयोग की 597वीं बैठक में यह फैसला लिया गया. इसके साथ ही अब NET परीक्षा में कुल विषयों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है.

फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री (Post Graduation) या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. जनरल कैटेगरी (General/Unreserved) के लिए कम से कम 55% अंक अनिवार्य हैं, जबकि OBC (NCL), SC, ST, PwD और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए 50% अंक होना जरूरी है. जो छात्र मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल (Provisional) आधार पर आवेदन कर सकते हैं.

UGC NET जून की परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले यानी 15 जून तक जारी कर दिए जाएंगे. वहीं, एस्पिरेंट्स को एग्जाम सिटी की जानकारी 10 जून तक मिल जाएगी.

NTA ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 मई 2026 है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481