उज्जैन: महाकाल मंदिर में प्रवेश के लिए भक्तों के लिए अलग-अलग द्वार से बन रही योजना

उज्जैन – ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए नया प्लान तैयार हो रहा है। इसके लिए मंदिर प्रशासन विशेषज्ञ की राय लेगा। दिव्यांग, वृद्ध, असहाय लोगों के लिए चार नंबर गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि मंदिर के बाहर विस्तारीकरण का काम चल रहा है, लेकिन मंदिर के भीतर प्राचीन स्ट्रक्चर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हो सकता है, इसलिए मौजूदा व्यवस्था अनुसार अधिक भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराने के लिए भीड़ नियंत्रण का नया प्लान तैयार कराया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ से प्रवेश व निर्गम की व्यवस्था तैयार कराई जाएगी। यह भी तय किया जाएगा कि कब, किस द्वार को बंद रखना है तथा किस द्वार से भक्तों को प्रवेश देना है। दिव्यांग, वृद्ध तथा असहाय लोगों के लिए गेट नंबर चार भस्मारती द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गेट नंबर पांच वीआइपी द्वार और शंख द्वार सामान्य दर्शनार्थियों के लिए है।

ये हो सकते हैं प्रवेश द्वार

1 – दिव्यांग, वृद्ध, असहाय लोगों के लिए चार नंबर गेट से प्रवेश

2 – मंदिर के गेट नंबर पांच को बनाया जाएगा वीआइपी द्वार

3 – शंख द्वार से सामान्य दर्शनार्थियों को मिल सकेगा प्रवेश

– मंदिर में फिलहाल भक्तों को प्रबंध समिति के निर्णय अनुसार गर्भगृह में प्रवेश दिया जा रहा है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493