उज्जैन:केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे महाकाल के दर्शन को

उज्जैन- केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को उज्जैन आए, यहां उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इनमें कई वीआइपी भी शामिल हैं। गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप और हवनात्मक अनुष्ठान किया था। इसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते भी महाकाल मंदिर आए थे। कुलस्ते ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए अनुष्ठान किया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493