हवाई जहाज में बॉबी कटारिया का सिगरेट पीते विडिओ वायरल , spice jet करेगा कार्यवाही

SpiceJet Smoking Row: स्पाइसजेट की फ्लाइट के अंदर बैठकर सिगरेट का कश लगाता दिख रहा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलविंदर कटारिया उर्फ ​​बॉबी कटारिया का वीडियो वायरल हो रहा है. बॉबी कटारिया फ्लाइट के अंदर सिगरेट पी रहा है. उसका वीडियो वायरल होने के बाद एक तरफ जहां स्पाइसजेट ने सफाई दी है और कहा है कि उस यात्री को फरवरी 2022 में 15 दिनों के लिए एयरलाइन द्वारा नो-फ़्लाइंग सूची में रखा गया था. तो दूसरी तरफ आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलविंदर कटारिया उर्फ ​​बॉबी कटारिया ने भी दावा किया कि यह एक डमी विमान था और यह दुबई में उसकी शूटिंग का एक हिस्सा था.
कटारिया ने कहा, “जिस वीडियो में मुझे धूम्रपान करते देखा गया वह सामान्य हवाई जहाज नहीं है, यह एक नकली विमान था और यह दुबई में मेरी शूटिंग का एक हिस्सा था. विमान के अंदर लाइटर ले जाने की अनुमति नहीं है.”
वीडियो में कटारिया विमान की सीट पर लेटकर सिगरेट जलाते और कश लेते नजर आ रहे हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493