Weather Updates: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश होगी. मौसम विभाग ने बताया कि मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश होगी. मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश होगी. प्रदेश के 4 संभागों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इंदौर, उज्जैन ,नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में तेज भारी बारिश होने की संभावना है. भोपाल और शहडोल संभाग के जिलों के साथ शिवपुर कला छतरपुर और सागर जिले में भी भारी बारिश होगी. वहीं, पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से महानदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. चंद्रपुर बरमकेला मार्ग का लातनाला पुल हुआ जलमग्न हो गया है. महानदी में आई बाढ़ का पानी चंद्रपुर के मंडी और सारथी मोहल्ले में घुस गया है
dharmpath.com dharmpath