Weather Update: महाराष्ट्र और नगालैंड में मूसलाधार बारिश से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, विदिशा, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, और निवाड़ी जिले में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, धार, खंडवा, शिवपुरी, खरगौन, सीहोर, अशोकनगर, अलीराजपुर, झाबुआ, पन्ना, नीमच, मंडला, शाजापुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी,और मंदसौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. रीवा, शहडोल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, और चंबल के संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने के आसार हैं.
dharmpath.com dharmpath