बारिश के आसार,जानिये कहाँ होगी बारिश

Weather Update: देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने से जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है. बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहने की पूरी संभावना है. भोपाल के क्षेत्रिय मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में आगामी 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है.इसके अलावा सागर संभाग के जिलों, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, सतना आदि स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493