rakshabandhan पर किस रंग की राखी बांधें भाई को ,जानें शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली-Raksha Bandhan 2022 Muhurat: इस साल भद्रा के कारण रक्षा बंधन का त्योहार 11 और 12 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहन भाई को तिलक कर आरती उतारती हैं और कलाई पर राखी बांधती हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल भद्रा का साया है। भद्राकाल को शास्त्रों में अशुभ माना गया है। जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त व राशिनुसार राखी का रंग-

11 या 12 अगस्त किस दिन मनेगा रक्षा बंधन? जानें दोनों दिन के शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – अगस्त 11, 2022 को 10:38 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – अगस्त 12, 2022 को 07:05 ए एम बजे
रक्षा बन्धन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त – 08:51 पी एम से 09:13 पी एम
अवधि – 00 घण्टे 22 मिनट्स
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय – 08:51 पी एम
रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ – 05:17 पी एम से 06:18 पी एम
रक्षा बन्धन भद्रा मुख – 06:18 पी एम से 08:00 पी एम

12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक राखी बांधने का शुभ योग है।

राशिनुसार बांधे इस साल भाई को राखी-

मेष- मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में भाई को लाल रंग की राखी बांधे तो शुभ होगा।

वृषभ- इस राशि के लिए नीले रंग की राखी शुभ होगी।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लिए हरा रंग शुभ रहता है।

कर्क-कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं। पीला और सफेद रंग अच्छा रहता है।

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। सिंह राशि वालों के लिए सुनहरी, पीली रंग की राशि शुभ फल प्रदान करेगी।

कन्या – कन्या राशि के स्वामी बुध देवता हैं। इन्‍हें हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।

तुला- इन राशि के स्वामी शुक्र हैं। सफेद या सिल्वर रंग इनके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक- वृश्चिक वालों के लिए लाल रंग की राशि शुभ रहेगी।

धनु- इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। पीला रंग इस राशि वालों के लिए लकी रहता है।

मकर- मकर के स्‍वामी ग्रह शनि हैं। इन्हें नीले रंग की राखी बांधे।

कुंभ- कुंभ के स्‍वामी ग्रह शनि हैं। इन्हें रुद्राक्ष की बनी या नीले रंग की राखी बांधी जा सकती है।

मीन- मीन राशि देव बृहस्पति हैं। इन्हें सुनहरे पीले रंग या हल्दी कलर की राखी बांधें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493