Wrestlers Protest: आज सुबह से ही जंतर मंतर पर भारी सुरक्षाबल तैनात

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार सुबह जंतर-मंतर पर भारी मात्रा में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी है. यहां प्रदर्शनकारी पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच देर रात हाथापाई की खबर आई थी. इस हाथापाई में कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर में चोटें आई थी. जहां पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उस जगह के चारों ओर बैरिकेट लगाए गए हैं और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.

पहलवानों के किसानों और उनके नेताओं को प्रदर्शन स्थल पर गुरुवार सुबह इकट्ठा होने के आह्वान के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है. एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पुलिस शहर की सीमाओं पर वाहनों की जांच कर रही है, ताकि जंतर-मंतर पर भीड़ इकट्ठी नहीं हो.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493