नई दिल्ली-टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल कारोबार की रिब्रांडिंग की है. अब टाटा मोटर्स की कस्टमर-फेसिंग ब्रांड पहचान TATA.CARS हो गई है. कंपनी का कहना है कि यह बदलाव नई पीढ़ी के भारतीय ग्राहकों की बदलती सोच, आकांक्षाओं और मोबिलिटी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. नई ब्रांड पहचान के साथ कंपनी ने नया ब्रांड प्रॉमिस “Nothing’s Too Far” भी पेश किया है.
हालांकि, Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. कंपनी की कानूनी और रजिस्टर्ड यूनिट बनी रहेगी. TATA.CARS मुख्य रूप से ग्राहकों के सामने इस्तेमाल होने वाली नई ब्रांड पहचान होगी. इसका इस्तेमाल धीरे-धीरे डीलरशिप, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सर्विस टचपॉइंट्स और मार्केटिंग कम्युनिकेशन में दिखाई देगा. यानी कंपनी का नाम, कानूनी दस्तावेज और रेगुलेटरी पहचान नहीं बदल रही है.गाड़ियों पर लगा टाटा का मौजूदा लोगो और अलग-अलग मॉडल के नाम भी पहले की तरह जारी रहेंगे.
TATA.CARS के तहत टाटा के पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो को एक व्यापक ब्रांड पहचान मिलेगी. इसमें हैचबैक, सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं. कंपनी के मौजूदा मॉडल जैसे Punch, Nexon, Curvv, Harrier, Safari, Altroz, Tiago और Tigor अपने नाम से ही बिकते रहेंगे. यानी TATA.CARS किसी एक नई कार का नाम नहीं है, बल्कि यह टाटा के पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए एक मास्टर ब्रांड की तरह काम करेगा.
dharmpath.com dharmpath