अरुणाचल:गृह मंत्री के सीजेपी को ‘विदेशी साज़िश’ बताने पर छात्रों ने की हूटिंग

नई दिल्ली-अरुणाचल प्रदेश की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी में छात्रों ने सप्ताहांत के दौरान राज्य के गृहमंत्री मामा नातुंग की हूटिंग की. दरअसल, एक भाषण के दौरान उन्होंने भारत में विदेशी हस्तक्षेप को लेकर साजिश की थ्योरी पेश की थी.

शनिवार (31 अक्टूबर) को छात्रों को संबोधित करते हुए नातुंग ने आरोप लगाया कि युवा नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) बाहरी लोगों की मदद से युवाओं का ध्यान भटका रही है. उनकी इस टिप्पणी पर छात्रों ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

यह घटना विश्वविद्यालय परिसर के दोईमुख स्थित एम्फीथिएटर में तिराप, चांगलांग, लोंगडिंग और नामसाई छात्र संघ (टीसीएलएनएसयू) के रजत जयंती समारोह के दौरान हुई. इस कार्यक्रम में गृहमंत्री मामा नातुंग छात्रों को संबोधित कर रहे थे. घटना का एक छोटा वीडियो कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा.

अपने भाषण में नातुंग ने कहा, ‘…सीजेपी पार्टी बाहरी लोगों के साथ मिलकर हमारी युवा पीढ़ी का ध्यान भटकाने और देश को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है…’

उनकी इस टिप्पणी पर छात्रों ने जोरदार विरोध जताया और शोर मचाना शुरू कर दिया. शुरुआत में नातुंग ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश करते हुए कहा, ‘यह क्या हो रहा है?’

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने छात्रों को समझाने की कोशिश की कि वे वहां उनके नेता के रूप में यह बताने आए हैं कि ये सब चीजें क्यों हो रही हैं. उनका इशारा सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों और कथित विदेशी हस्तक्षेप की ओर था.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493