कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: 19 मंत्रियों ने ली शपथ

बेंगलुरु-कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आज (3 अगस्त) को अपना पहला कैबिनेट विस्तार किया. बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 19 कांग्रेस विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. हालांकि, कांग्रेस हाईकमान की 20 मंत्रियों की लिस्ट में शामिल इकलौती महिला नेता गायत्री शांतिगौड़ा समारोह में मौजूद नहीं थीं और उन्होंने शपथ भी नहीं ली.सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गायत्री को चिक्कमगलूरु स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है. लेकिन अभी तक उनकी सदस्यता की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. इसी वजह से अभी के लिए उनका शपथ ग्रहण टल गया. 19 नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद भी राज्य मंत्रिमंडल में एक पद अभी खाली है, क्योंकि मुख्यमंत्री सहित 34 मंत्रियों की अनुमति है.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493