कोलकाता में धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत

कोलकाता-धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ दक्षिण कोलकाता ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने भवानीपुर पुलिस थाने में शिकायत दी है.उन्होंने कोलकाता पुलिस से शिकायत में कहा है कि वो धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करे.

उन्होंने दावा किया, “उन्होंने (धीरेंद्र शास्त्री) दुर्गा पूजा के दौरान मांस खाने के लिए बंगालियों को ‘पाखंडी’ कहा है. हम बागेश्वर बाबा के बिना जानकारी वाले बयान की निंदा करते हैं और उन्हें पश्चिम बंगाल के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए.”पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता ने लिखा है, “लिलुआ में महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और चुनिंदा प्रतिनिधियों की उपस्थिति में और समान विचारधारा वाले लोगों के संरक्षण में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ऐसे अमर्यादित बयान दिए हैं जो प्रकृति में ख़तरनाक हैं और हमारे राज्य के बंगाली लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाते हैं. कृपया इसका तुरंत संदर्भ लें, जो मीडिया में व्यापक रूप से उपलब्ध है.”

“उन्होंने अत्यंत आपत्तिजनक वाक्य बोले हैं और उपदेश दिया है कि हमारे राज्य में दुर्गा पूजा (जो एक प्रतिष्ठित त्योहार और पूजा है) के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं. इसी तरह, उन्होंने यह भी सलाह दी है जिसमें उन्होंने ‘गंदा-गंदा कुकिंग’ और ‘पाखंडी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है. दुर्गा पूजा के दौरान उनका कहना है कि उन्हें कई चीज़ें बुरी लगती हैं, जो बंगालियों और दुर्गा पूजा की भावनाओं के ख़िलाफ़ हैं.”

“हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए और आवश्यक गिरफ़्तारियों के साथ एफ़आईआर दर्ज की जानी चाहिए, क्योंकि हम बंगालियों का अपमान हुआ है और समाज में अशांति तथा विभाजन पैदा हो रहा है, जो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण भावना के ख़िलाफ़ है.”

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493