रांची-झारखंड के रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ जारी छात्र प्रदर्शन सोमवार (10 अगस्त) को उग्र हो गया. बीते 16 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर बढ़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों के विधानसभा परिसर के करीब पहुंचने के बीच विधानसभा की कार्यवाही भी दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. यह बच्चे भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच, निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया और JPSC और JSSC में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं.
वहीं, झारखंड CID ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में पूर्व JPSC अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार किया है.छात्र आंदोलन को लेकर BJP ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. BJP का आरोप है कि कांग्रेस ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रूप देने की कोशिश की, लेकिन झारखंड में चल रहे प्रदर्शन पर वह चुप है.
झारखंड में पिछले 16 दिनों से आंदोलन जारी है. उनकी प्रमुख मांगों में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता शामिल है. प्रदर्शनकारी JPSC और JSSC में व्यापक सुधार की भी मांग कर रहे हैं.आंदोलन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा की ओर मार्च किया. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े.
dharmpath.com dharmpath