ट्रंप ने रोका ईरान पर नया हमला

वाशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए सैन्य हमले रोकने की बात कही है. उन्होंने कहा कि कूटनीतिक समझौते की दिशा में प्रगति हुई है, इसलिए यह फैसला लिया गया है. ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर यह जानकारी दी. उन्होंने साफ किया कि यह फैसला अंतिम नहीं है. यदि समझौता जल्दी नहीं हुआ, तो संभव है, हमले फिर किए जाएं.

ट्रंप के अनुसार, मध्य-पूर्व के देशों ने अमेरिका से सैन्य कार्रवाई टालने का अनुरोध किया. उनका दावा है कि समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन चुकी है. इसी वजह से हमले की योजना फिलहाल रोकी गई है. हालांकि, उन्होंने समझौते की विस्तृत शर्तें सार्वजनिक नहीं कीं.

डॉनल्ड ट्रंप ने बताया कि प्रस्तावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खोला जाएगा. इसके साथ ईरान के परमाणु खतरे का भी अंत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस्राएल भी इस व्यवस्था का पालन करेगा. ईरान की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई.

यह घोषणा ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले ट्रंप ने कड़ा रुख दिखाया था. उन्होंने संकेत दिया था कि अमेरिका भारी सैन्य हमले फिर शुरू कर सकता है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि वॉशिंगटन नए हमलों पर विचार कर रहा है.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493