नई दिल्ली:सपनों के शहर दिल्ली में अपना खुद के घर संजोने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने रक्षाबंधन के दिन बड़ी सौगात दी है. DDA ने HIG (हाई इनकम ग्रुप) और MIG (मिडल इनकम ग्रुप) श्रेणी में 1287 फ्लैट निकाले हैं. ये सभी नए फ्लैट्स पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे और सभी के सभी नरेला के सेक्टर A1 से लेकर A4 के पॉकेट-3 और पॉकेट-4 में मौजूद हैं. इन सभी फ्लैट्स की बुकिंग रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026) के दिन दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है. इन सभी फ्लैट्स पर डीडीए ने 25 फीसदी छूट देने का भी फैसला किया है.
DDA ने इस संबंध में आज सुबह ही अपना एक पोस्ट कर यह जानकारी दी थी. उसने अपने एक्सहैंडल पर लिखा, ‘इस रक्षाबंधन, अपनों के साथ अपने घर का सपना करें साकार! जनता की मांग पर डीडीए नागरिक आवास योजना में 1,287 अतिरिक्त HIG एवं MIG फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं.
-25% तक की छूट
-पॉकेट 3 एवं 4, सेक्टर A1–A4, नरेला
-बुकिंग आरंभ: 28 अगस्त 2026, दोपहर 12 बजे
-पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर
-अपने परिवार के लिए आज ही घर चुनें.’
dharmpath.com dharmpath