नई दिल्ली-दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद भयानक और बेकाबू हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक और रिकॉर्ड तोड़ स्तर तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन और स्वास्थ्य पर भारी संकट मंडरा रहा है। वहीं, आज गुरुवार 5 नवंबर को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, एनसीआर में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई है।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 5 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्यों पर रोक रहेगी। इसका असर राजधानी में चल रही विकास परियोजनाओं पर पड़ सकता है।
dharmpath.com dharmpath