देशभर में मानसून का कहर, गुजरात-केरल में रेड अलर्ट

नई दिल्ली-देश के ज्यादातर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात और केरल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे कमजोर होगा, लेकिन इसका असर अभी भी कई राज्यों में बना रहेगा. मानसून ट्रफ राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक सक्रिय है. इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ और मध्य भारत के ऊपर बने अन्य मौसमीय सिस्टम बारिश की गतिविधियों को और मजबूत कर रहे हैं.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493