महाराष्ट्र के परिवार ने बेटी के जन्म पर धूमधाम से किया स्वागत

परली-महाराष्ट्र के बीड जिले के परली में एक परिवार के लिए बेटी का जन्म बेहद खास पल बन गया. दहिफले परिवार का कहना है कि करीब 200 साल बाद उनके घर में किसी बेटी ने जन्म लिया है. पांच पीढ़ियों से परिवार को बेटी के जन्म का इंतजार था. जैसे ही बच्ची का जन्म हुआ, परिवार में खुशी का माहौल बन गया. बच्ची का नाम गार्गी रखा गया है. अस्पताल से मां और बच्ची की छुट्टी होने के बाद परिवार ने उनके स्वागत की खास तैयारी की. परिवार ने इस पल को यादगार बनाने के लिए पूरे इलाके में जश्न मनाया.

गार्गी और उसकी मां के घर पहुंचने पर परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके लिए फूलों से सजा एक खास रथ तैयार किया गया था. मां और बच्ची को इसी रथ में बैठाकर घर लाया गया. इस दौरान ढोल और झांझ बजाए गए. परिवार के लोग खुशी में शामिल हुए और आसपास के लोग भी इस जश्न को देखने के लिए पहुंच गए. बच्ची को परिवार ने किसी राजकुमारी की तरह घर में एंट्री दी. इस खास स्वागत का वीडियो और तस्वीरें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गईं. परिवार के लिए यह सिर्फ एक बच्ची का जन्म नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों के लंबे इंतजार के खत्म होने का पल था.

गार्गी के दादा लिम्बाजी दहिफले ने बच्ची के जन्म पर अपनी खुशी जाहिर की. उनका पैतृक गांव महाराष्ट्र के लातूर जिले के अहमदपुर तालुका का कोलवाड़ी बताया गया है. उन्होंने कहा कि परिवार में बेटी का जन्म होना उनके लिए बड़ी खुशी और सौभाग्य की बात है. उन्होंने बताया कि कई सालों से परिवार में बेटी न होने का मलाल था, जो अब खत्म हो गया है. गार्गी की दादी सुरेखा दहिफले भी बच्ची के जन्म से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि उनके घर में आज लक्ष्मी आई है. परिवार के लिए गार्गी का जन्म एक ऐसा पल है, जिसे वे लंबे समय तक याद रखना चाहते हैं.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493