मोदी-पेजेश्कियन की मुलाकात से अमेरिका नाराज औए विदेश मंत्री रुबीओ का बयान

वाशिंगटन-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात के कुछ दिनों बाद अमेरिका की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत समेत दूसरे देशों को ईरान के साथ ऐसे आर्थिक लेनदेन से बचने की चेतावनी दी है, जिससे तेहरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने या अतिरिक्त राजस्व जुटाने में मदद मिल सकती है.

रुबियो ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही. उनसे सवाल किया गया था कि क्या भारत और ईरान के बीच किसी नए व्यापार समझौते की संभावना बन रही है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें भारत और ईरान के बीच किसी नए ट्रेड डील की जानकारी नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि हर देश को अपनी विदेश नीति तय करने और दूसरे देशों के साथ संबंध बनाए रखने का अधिकार है.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने साफ किया कि वॉशिंगटन को इस बात से आपत्ति नहीं है कि दूसरे देश ईरान से राजनयिक संपर्क रखते हैं. अमेरिका खुद भी अतीत में ईरानी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर चुका है. लेकिन अमेरिका की सीमा वहां तय होती है जहां किसी देश की गतिविधियों से ईरान को प्रतिबंधों से बचने या पैसा जुटाने में मदद मिलती है.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493