डरबन-खराब शुरुआत के बावजूद मैट रेनेशॉ की 190 पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए। इसके बाद दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीकी टीम दबाव में नजर आई, जिसने 8.4 ओवरों में 27/1 का स्कोर बनाया है।
किंग्समीड में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिर्फ 24 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद स्टीव स्मिथ ने मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर मेहमानों को संभालने की कोशिश की।
84 रन पर टीम को लाबुशेन (37) के रूप में तीसरा झटका लगा। इसी स्कोर पर स्टीव स्मिथ (25) भी पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया ने 84 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद मैट रेनेशॉ ने मोर्चा संभाला। रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी (14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की, लेकिन ब्वू वेबस्टर (4) के साथ अगले विकेट के लिए सिर्फ 4 ही रन जुटा सके।
टीम को 124 के स्कोर तक 6 झटके लग गए थे। यहां से रेनेशॉ ने कप्तान पैट कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 191 गेंदों में 86 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। कमिंस 6 चौकों के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद रेनेशॉ ने नाथन लियोन (27) के साथ नौवें विकेट के लिए 134 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। रेनेशॉ ने जोश हेजलवुड (नाबाद 5) के साथ अंतिम विकेट के लिए 26 रन जुटाए।
मेजबान खेमे से वियान मुल्डर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मार्को जानसेन ने 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, एनरिक नॉर्त्जे को 2 विकेट हाथ लगे। शेष 1 विकेट साइमन हार्मर ने चटकाया।
इसके जवाब में, साउथ अफ्रीका टीम को 9वीं गेंद पर रेयान रिकल्टन (0) के रूप में पहला झटका लगा। उस समय तक मेजबानों का खाता भी नहीं खुल सका था। यह सफलता जोश हेजलवुड को मिली। इसके बाद एडेन मार्करम ने डेविड बेडिंगहाम के साथ मोर्चा संभाला। साउथ अफ्रीकी पारी के 8.4 ओवरों के बाद खराब रोशनी के चलते खेल रोका गया और कुछ देर बाद स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। फिलहाल मार्करम 15 रन और डेविड 12 रन बनाकर नाबाद हैं।
dharmpath.com dharmpath