स्पेन के बिलबाओ में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहन फूंके; 9 गिरफ्तार

मैड्रिड-स्पेन के बिलबाओ में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता वीटो क्विल्स को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन उनके आने के विरोध में बिलबाओ में हिंसक प्रदर्शन शुरू हुए। हिंसक प्रदर्शन में कई कारों और कचरे के कंटेनरों में आग लगा दी गई।

हिंसा भड़कने के चलते सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को रद कर दिया गया, जिसके बाद ड्यूस्टो इलाके में दंगा-रोधी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ। पुलिस ने इस हिंसक प्रदर्शन नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रदर्शनकारियों ने चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने कंटनर और कारों में आग लगा दी। इस प्रदर्शन में कम से कम छह कारों, कचरे के कई कंटेनरों और नगर पुलिस की एक मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा, जबकि दमकलकर्मियों को कई जगहों पर लगी आग बुझाने के लिए पहुंचना पड़ा।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493