अंडर-19 विश्व कप : भारत को हराकर बांग्लादेश पहली बार बना चैंपियन

पोचेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका)-बांग्लादेश ने यहां सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में रविवार को मौजूदा चैंपियन भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत तीन विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए चार बार की चैंपियन भारत को 47.2 ओवर में 177 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर 23 गेंद शेष रहते डकवर्थ लुइस नियम के तहत सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बांग्लादेश की ओर से प्रवेज हुसैन इमोन ने 47, कप्तान अकबर अली ने नाबाद 43 और तंजीद हसन ने 17 रन बनाए।

भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने 10 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा सुशांत मिश्रा ने दो और यशस्वी जयसवाल ने एक विकेट हासिल किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493