अंतरंग होते दिखे स्टीवर्ट और उनकी कथित प्रेमिका

पेरिस, 17 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट और उनकी कथित प्रेमिका को यहां एक-दूसरे को किस करते देखा गया।

‘ट्वाइलाइट’ अभिनेत्री और फ्रेंच गायिका को एक-दूसरे को प्यार करने में कोई आपत्ति नहीं है, दरअसल, मंगलवार वह एक-दूसरे के हाथ-हाथ डाले नजर आए।

वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, क्रिस्टन स्टीवर्ट काले रंग की चमड़े की जाकेट, ग्रे टी-शर्ट और काले रंग का पैंट पहने हुए नजर आईं। वहीं सोको सफेद रंग की कमीज के साथ भूरे रंग का कोट पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने धूप से बचने के लिए चश्मा भी लगाया हुआ था।

एक तस्वीर में सोको 25 वर्षीय अभिनेत्री क्रिस्टन को किस करते हुए नजर आ रही हैं।

वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में सोको, क्रिस्टन को फूलों का गुलदस्ता देते हुए नजर आईं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493