अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी-महासागर ऊर्जा प्रणाली से देश के जुड़ने को मंजूरी

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को क्रियान्वयन समझौते (आईए) पर हस्ताक्षर कर देश को अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी-महासागर ऊर्जा प्रणाली (आईईए-ओईएस) का सदस्य बनने को मंजूरी दे दी।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी एक बयान के मुताबिक, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीनस्थ पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन-राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (ईएसएसओ-एनआईओटी) इस सदस्यता के लिए प्रमुख एजेंसी होगी।

आईईए-ओईएस का सदस्य बनने से देश की पहुंच दुनियाभर की उन्नत अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) टीमों और तकनीकों तक हो जाएगी। इससे देश अन्य देशों के साथ मिलकर परीक्षण प्रोटोकॉल विकसित करने में भागीदार बनेगा। इससे अंतर्राष्ट्रीय जरूरतों एवं नियमों के अनुसार भारतीय प्रारूपों (प्रोटोटाइप) के परीक्षण में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, सदस्य देशों के संस्थानों के साथ मिलकर संयुक्त सहकारी कार्यक्रम शुरू किए जा सकेंगे। इसी तरह अन्य देशों के साथ मिलकर विशेष लक्ष्यों वाली देश की अपनी अनुसंधान परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493