नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार को नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलीएरी साइंसेज (आईएलबीएस) के छठे स्थापना दिवस और तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।
इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलीएरी साइंसेज अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक प्रतिष्ठित चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान सह-विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 2010 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अंतर्गत की गई थी। यह देश में अपने किस्म का पहला प्रतिष्ठान है, जो विशेष रूप से अग्न्याशय एवं पैत्तिक रोगों के क्षेत्र के प्रति समर्पित है।
dharmpath.com dharmpath