जम्मू, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान जम्मू जिले में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आपसी लड़ाई में घायल हो गए।
जम्मू, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान जम्मू जिले में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आपसी लड़ाई में घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि दोनों जवान आर.एस. पुरा सेक्टर में निकोवाल सीमा चौकी पर तैनात थे। दोनों को जम्मू में सरकारी चिकित्सा कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बीएसएफ जवानों ने एक-दूसरे पर हमले के लिए अपनी सर्विस राइफल का इस्तेमाल किया या नहीं।
dharmpath.com dharmpath